{"_id":"5852e75b4f1c1b686f64c520","slug":"train-accident-kaushambi","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Fri, 16 Dec 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरामुफ्ती के कुसवां रेलवे फाटक पर बुुधवार की रात ट्रेन की चपेट में आने से युवक के चीथड़े उड़ गए। रात वह इलाहाबाद से काम समाप्त कर घर लौट रहा था। युवक की मौत का खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मरदानपुर गांव निवासी राधेश्याम (35) पुत्र सुम्मी इलाहाबाद में फर्नीचर का काम करता है। बुधवार की रात करीब 10 बजे वह इलाहाबाद से लौटने के बाद घर जा रहा था। कुसवां रेलवे फाटक पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसके परखच्चे उड़ गए। हादसा देख राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से शव की पहचान कराने के बाद घटना की जानकारी परिजनों को दी। युवक के मौत की खबर सुनते ही घर-परिवार के लोग रोते-बिलखते घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की हादसे में हुई मौत से परिजनों का हाल-बेहाल है।