फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   tractor troly accident

ट्रैक्टर ट्राली ने युवक को कुचला, मौत

Wed, 05 Oct 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Wed, 05 Oct 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
tractor troly accident
crime
इलाहाबाद-सरायअकिल मार्ग पर कोटिया गांव के समीप मंगलवार की रात तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि साथी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


सरायअकिल थाना क्षेत्र के डहिया गांव निवासी अखिलेश कुमार (40) पुत्र राधेश्याम ने घर के समीप दुर्गा प्रतिमा बैठा रखी है। मंगलवार की रात जनरेटर का डीजल समाप्त हो गया। वह बाइक से डीजल लेने के तिल्हापुरमोड़ जा रहा था। कुंड्रावी गांव के समीप साथी विशाल मिला और वह भी बाइक पर बैठ लिया। जैसे ही वे कोटिया गांव के समीप से गुजरे इसी दौरान इलाहाबाद की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली बाइक से टकरा गई।
विज्ञापन


पहिया की चपेट में आने से अखिलेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथी विशाल गंभीर रूप से जख्मी हो गया।  घटना के बाद चालक वाहन समेत भाग निकला। हादसे की सूचना मिलते ही सरायअकिल पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए हादसे की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। सूचना पर परिवार के लोग रोते-बिलखते घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed