फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   tractor bike accident kaushambi

ट्रैक्टर ने बाइक सवार को कुचला, मौत

Fri, 25 Nov 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Fri, 25 Nov 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
tractor bike accident kaushambi
crime
सैनी कोतवाली क्षेत्र के गुलामीपुर गांव के सामने हाईवे पर बुधवार की रात एक ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक सवार को कुचल दिया। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से घर में हाहाकार मचा हुआ है।
विज्ञापन


कशिया गनपा निवासी अजय पाल उर्फ पुरुषोत्तम (35) पुत्र सुन्नीलाल बुधवार की शाम को अपनी बाइक से सैनी गया था। रात करीब दस बजे वह घर लौट रहा था। गुलामीपुर गांव के सामने जैसे ही वह पहुंचा। सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राली वाले ने टक्कर मार दिया। इसके बाद वह अजय पाल को रौंदते हुए निकल गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होते ही हाईवे पर मौजूद लोगों ने दौड़ाया तो ट्रैक्टर छोड़कर चालक भाग निकला। सूचना सैनी कोतवाली पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


मौके पर जुटे लोगों ने शिनाख्त कर अजय पाल के परिजनों को सूचना दी तो वह बदहवास हालत में मौके पर आए। घटनास्थल पर कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आमने-सामने भिड़ी बाइक, तीन घायल
 कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी कस्बे में बीएस मेहता डिग्री कालेज के सामने दो बाइकों में भिड़ंत हो गई। हादसे में सुरजीत पुत्र रामलौटन निवासी चपहुवा और उसकी मां सुषमा घायल हो गई। वहीं दूसरी बाइक में सवार रहे शिव प्रसाद मिश्र पुत्र उदित नारायण निवासी भैला को भी गंभीर चोटें आई हैं। तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed