फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   tractor accident two boy death

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवकों की मौत

Thu, 22 Sep 2016 12:32 AM IST
Updated Thu, 22 Sep 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
tractor accident two boy death
crime
कोखराज थाने के अल्लीपुर गांव के पास बुधवार दोपहर बेकाबू ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसे को अंजाम देने के बाद ट्रैक्टर लेकर चालक मौके से फरार हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


    पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के रसूलाबाद उर्फ कोइलहा का मजरा गोलकइयापुर निवासी मंगल (27) पुत्र देवी शरण व रमाकांत उर्फ ननका (29) पुत्र प्रेम सिंह दोस्त थे। दोनों बुधवार को मंझनपुर किसी काम से आए थे। दोपहर को दोनों बाइक से वापस घर जा रहे थे। अल्लीपुर मोड़ के पास गलत दिशा से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दिया। दोनों बाइक समेत सड़क पर गिरकर चीखने लगे। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी सिंघिया चौकी इंचार्ज पंधारी सरोज व एंबुलेंस को दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने घायलों को अस्पताल भेजा। जिला अस्पताल में दोनों की मौत हो गई। मौत की खबर परिजनों को हुई तो वह रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर घटना के बाद से ट्रैक्टर समेत चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन पकड़ने के लिए नाकेबंदी की लेकिन सफलता नहीं मिली। चायल विधायक आसिफ जाफरी ने मृतकों के परिजनों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed