{"_id":"577170694f1c1b1d3279ad8f","slug":"tractor-accident-boy-death-in-kaushambi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली का पोल लेकर जा रहा ट्रैक्टर पलटा, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली का पोल लेकर जा रहा ट्रैक्टर पलटा, एक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Tue, 28 Jun 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैनी कोतवाली के समीप गुरूकुल महाविद्यालय के पास बिजली के पोल लादकर ले जा रहा ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि सात लोग जख्मी हो गए।
सैनी क्षेत्र के कैथनबाग मजरा केन निवासी पवन कुमार पुत्र दिनेश चंद्र को ट्यूबेवल में बिजली लगवाने के लिए बिजली के पोल की जरूरत थी। वह कमासिन के पास से छ: बिजली के पोल ट्रैक्टर ट्राली पर लदवाकर ले जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ट्रैक्टर पर आठ लोग सवार थे। एकाएक त्रिलोक पुर से पूर्व हाईवे पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में नीचे दब जाने से पवन कुमार (22) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
इस हादसे में सुरेश कुमार (40), शिव शंकर (38), राजेश (35), चंदन (20), मोहन लाल (50), चंद्र लाल (18) एवं राकेश (34) जख्मी हो गए। स्थानीय लोगाेें की मदद से घायलों को इलाज के लिए सिराथू भिजवाया गया। चिकित्सकों ने शिव शंकर, सुरेश और चालक राकेश सभी निवासीगण कैथनबाग की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।