फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Tower guards shot

बदमाशाें ने टावर गार्ड को मारी गोली

Sat, 17 Jan 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Sat, 17 Jan 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
Tower guards shot
मंझनपुर/सिराथू। लूटपाट की नीयत से बृहस्पतिवार की रात गोसैलमपुर गांव स्थित निजी कंपनी के मोबाइल टावर में घुसे बदमाशों ने सुरक्षाकर्मी को गोली मार दी। जख्मी गार्ड को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गार्ड की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस घटना की जांच और हमलावर बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


पुरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के बसेढ़ी गांव निवासी जीतेंद्र कुमार (25) पुत्र समर सिंह मोहब्बतपुर पइंसा कोतवाली क्षेत्र के गोसैलमपुर गांव स्थित मोबाइल टावर में सुरक्षागार्ड है। उसने बताया कि बृहस्पतिवार की रात करीब 12 बजे मोबाइल टावर पर छह नकाबबोश सशस्त्र लोग लूटपाट की नीयत से घुस आए। टावर के भीतर लोगों के घुसे होने की आहट मिलने पर जैसे ही वह गार्ड रूम से बाहर निकला और आवाज लगाई।
विज्ञापन


बदमाशाें ने तमंचे से उसके ऊपर फायर कर दिया। गोली युवक  के दाहिने हाथ को चीरती हुए निकल गई। गोली लगने से वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। उधर, गार्ड की चीखें और गोली चलने की आवाज पर गांव के लोग भी शोर मचाते हुए घटनास्थल की ओर दौड पड़े। ग्रामीणों को आते देख बदमाश गार्ड को धमकी देते हुए भाग निकले। मौके पर पहुंचे लोगों ने सुरक्षाकर्मी को जख्मी देखा, तो उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पइंसा पुलिस को दी। साथ ही जख्मी युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। लोगों का आरोप है कि सूचना देने के बाद भी रात में पुलिस मौके पर नहीं आई। उधर, गोली लगने से जख्मी सुरक्षाकर्मी को स्थानीय अस्पताल के डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। मामले में एसओ पइंसा राम आसरे सरोज ने बताया कि सूचना पर रात में ही सिपाही मौके पर भेजे गए थे। घटना की जांच के साथ बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed