फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   tikra village

घर में सो रहे युवक को मारी गोली, गंभीर

Wed, 01 Feb 2017 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Wed, 01 Feb 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
tikra village
crime
 कोतवाली क्षेत्र के टिकरा गांव में सोमवार की रात घर के भीतर सो रहे शिवाकांत पांडेय को गोली मार दी गई। युवक पर खिड़की से फायर कर हमलावर भाग निकले हैं। गोली की आवाज सुनते ही परिजन भागकर आए। घायल को आनन-फानन में जिला अस्पताल लाए। हालत नाजुक होने पर युवक को एसआरएन अस्पताल (इलाहाबाद) रेफर कर दिया गया। गांव के ही चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। महेवाघाट थाने की पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन


   महेवाघाट थाना क्षेत्र के टिकरा गांव निवासी शिवाकांत पांडेय (38) पुत्र सदानंद पांडेय किसान है। सोमवार की रात वह घर के भीतर कमरे में खिड़की के बगल में लगी तख्त पर सो रहा था। रात करीब दो बजे शिवाकांत पर सोते समय खिड़की से फायर किया गया। तमंचे से निकली गोली युवक की जांघ में लगी। इससे वह बिस्तर समेत नीचे गिर पड़ा। शिवाकांत के शोर मचाने पर घर वाले भागकर आए। गोली की आवाज सुनकर गांव के लोगों का भी खासा मजमा लग गया था।
विज्ञापन


घटना की सूचना महेवाघाट थाने की पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर आई। पूछताछ करने के बाद पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक को एसआरएन अस्पताल इलाहाबाद रेफर कर दिया। युवक के बेटे मूलचंद्र ने गांव के ही चार लोगों पर कातिलाना हमले का आरोप लगाते हुए तहरीर पुलिस को दी। महेवाघाट कोतवाल राकेश कुमार चौरसिया ने बताया कि तहरीर मिल गई है। फौरी तौर पर मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed