{"_id":"57e812544f1c1b561257403c","slug":"thief-stolen-kaushambi","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकब लगाकर लाखों का माल उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकब लगाकर लाखों का माल उड़ाया
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Mon, 26 Sep 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
crime
सदर कोतवाली के टेवां में शनिवार की रात नकब लगाकर चोर एक घर से नगदी समेत लाखों रुपये के जेवर उठा ले गए। सुबह चोरी की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। टेवां चौकी पुलिस ने खेत से खाली अटैची बरामद किया है। चोरी का मामला दर्ज कर पुलिस घटना की जांच कर रही है।
टेवां में नवोदय विद्यालय के बगल में रहने वाले गोरेलाल चौधरी परिवार समेत मुंबई में रहता है। मुंबई में वह कपड़ा धुलाई व प्रेस का काम करता है। घर में उनकी वृद्ध मां शिवकली व बेटी कामिनी ही रहती है। शनिवार की रात घर के पीछे की दीवार में सेंध लगाकर चोर भीतर घुसे। इसके बाद कमरे का ताला तोड़कर चोर आलमारी में रखा 20 हजार रुपया नगद समेत करीब ढाई लाख रुपये कीमत का सोने व चांदी के जेवरात उठा ले गए। चोर एक अटैची भी उठा ले गए थे।
सुबह शिवकली व कामिनी को चोरी का पता चला तो इनके होश उड़ गए। आसपास रहने वालों को इसकी सूचना दी गई। ग्रामीणों ने टेवां चौकी पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पुलिस पहुंची। जांच के दौरान घर से कुछ दूरी पर खेत में खाली अटैची मिली। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।