{"_id":"57d1a8fa4f1c1be906319516","slug":"thief-in-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी के घर से लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कारोबारी के घर से लाखों की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Thu, 08 Sep 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
crime
मनौरी बाजार के एक कारोबारी की गृहस्थी बुधवार की रात चोर खंगाल ले गए। ताला तोड़कर अंदर घुसे चोर 25 हजार नगद समेत लाखों रुपये के जेवर व अन्य कीमती सामान उठा ले गए। पड़ोसियों की सूचना पर इलाहाबाद से पत्नी के साथ घर लौटे कारोबारी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस घटना को संदिग्ध बता रही है।
मनौरी निवासी जितेंद्र केशरवानी पौधों की सप्लाई करते हैं। जितेंद्र की पत्नी शिल्पी की तबियत ठीक नहीं रहती है। मंगलवार को वह अपनी पत्नी का इलाज कराने के लिए घर में ताला बंद कर इलाहाबाद गए थे। वह वहां अपने एक रिश्तेदार के यहां ठहरे थे।
बुधवार की रात उनके घर के मुख्य दरवाजे की कुंडी तोड़कर चोर अंदर घुसे। आलमारी व बक्सा तोड़कर चोर 25 हजार रुपया नगद समेत करीब दो लाख रुपये कीमत का जेवर और एक एलईडी टीवी उठा ले गए। सुबह पड़ोसी ने जानकारी दी तो जितेंद्र भागकर घर आए और पिपरी एसओ भास्कर मिश्र को सूचना दी। जांच-पड़ताल के बाद पुलिस घटना को संदिग्ध बता रही है।