फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   ther are no doctors in hospitals of kaushambi

20 लाख की आबादी में नहीं ईएनटी चिकित्सक

Mon, 04 Dec 2017 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Mon, 04 Dec 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
ther are no doctors in hospitals of kaushambi
- फोटो : Amar Ujala
 द्वाबा की बीस लाख आबादी की सेहत के लिए बने करोड़ों रुपये के संयुक्त चिकित्सालय में चिकित्सकों का टोटा बना हुआ है। अस्पताल बनने के सात साल बीतने के बाद भी नाक-कान-गला (ईएनटी), हृदय रोग, स्किन रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


इससे मरीजों और तीमारदारों को इलाज के लिए परेशानियां उठाई पड़ रही है। विभागीय सूत्रों की मानें तोमंडल में सिर्फ एक ही ईएनटी चिकित्सक है वह बेली अस्पताल में तैनात है। द्वाबा में गरीबों के इलाज के लिए वर्ष 2009 में 9.45 करोड़ रुपये की लागत से संयुक्त चिकित्सालय का निर्माण कराया गया है। जहां बीते पांच साल से चिकित्सकों के अभाव में गंभीर रोगियों को दर-दर की ठोकरें खानी पड़ती हैं जबकि अस्पताल में कुल 27 पद सृजित हैं। इनमें 22 चिकित्सक तैनात हैं।
विज्ञापन


मगर जिला अस्पताल में आज भी नाक-कान-गला, हृदय रोग और स्किन विशेषज्ञ की तैनाती नहीं की गई। इसे लेकर लोग इलाहाबाद जाकर निजी अस्पताल में इलाज कराने को मजबूर हैं। सीएमएस डा. दीपक सेठ का कहना है कि ईएनटी चिकित्सक की तैनाती जिला अस्पताल हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर, वह अस्पताल नहीं आए और दूसरी जगह स्थानांतरण करा लिया। जिला अस्पताल में विशेषज्ञों की तैनाती के लिए शासन को पत्र भेजा चुका है। प्रयास किया जा रहा है कि जल्द ही जिला अस्पताल में सभी विशेषज्ञों की तैनाती कराई जाए। ताकि मरीजों को इधर-उधर भटकना न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed