फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   thept in krari area

बंद मकान का ताला टूटा, पांच लाख की चोरी

Fri, 25 Mar 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 25 Mar 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
thept in krari area
चोरों ने दिया वारदात को अंजाम
कस्बे के नया गंज में बृहस्पतिवार की रात बेखौफ चोर कॉलेजकर्मी का बंद घर खंगाल ले गए। दीवार फांदकर घर के भीतर घुसे चोर नगदी समेत पांच लाख रुपये के गहने समेट ले गए। घटना की जानकारी मोहल्ले के लोगों को सुबह हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

करारी कस्बे के नयागंज मोहल्ला निवासी युसुफ कुरैशी मुंबई में रेलवे कर्मी है। वह परिवार के साथ वहीं पर रहते है। कस्बे का मकान रिजवी कॉलेज के कर्मचारी कानपुर निवासीमहताब को किराए पर दे रखा है। होली पर महताब घर में ताला बंद करके कानपुर चला गया। बृहस्पतिवार की रात दीवार फांदकर घर के भीतर घुसे चोर बंद कमरों का ताला तोड़कर दस हजार नगदी समेत करीब पांच लाख रुपये के गहने समेट ले गए। कॉलेज कर्मी के घर का टूटा ताला देख मोहल्ले के लोग सन्न रह गए। घटना की जानकारी जरिए फोन कॉलेज कर्मी के साथ स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मोहल्ले के लोगों से घटना की जानकारी करते हुए तहकीकात शुरू कर दी है। कॉलेजकर्मी के घर हुई चोरी की वारदात से कस्बे के लोगों में दहशत है। कस्बाइयों का कहना है कि पुलिस की गश्त नहीं होने से बेखौफ चोरों का गिरोह एक के बाद एक चोरी की वारदात को अंजाम दे रहा है।
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed