{"_id":"5c379481bdec22737a366526","slug":"theft-from-the-farmhouse-of-judge","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट जज के फार्महाउस से हजारों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईकोर्ट जज के फार्महाउस से हजारों की चोरी
Fri, 11 Jan 2019 12:27 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Fri, 11 Jan 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चायल। पिपरी कोतवाली क्षेत्र के घोषी जलालपुर गांव में बने इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज के फार्म हाउस से मंगलवार सेंध काटकर चोरों ने हजारों का माल पार कर दिया। चौकीदार की तहरीर पर रिपोर्ट लिखकर पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति एसपी केसरवानी का घोषी जलालपुर में फॉर्म हाउस है। मंगलवार रात चौकीदार जरूरी काम पड़ने पर घर चला गया। इस दौरान नकब लगाकर भीतर घुसे चोर तीन कमरों का ताला तोड़कर एक बैटरी, एक इन्वर्टर, सबमर्सिबल का स्टार्टर, दो कुल्हाड़ी, दो फावड़ा, पेड़ काटने का कटर, कैंची व खुरपा सहित हजारों का माल समेट ले गए। बुधवार शाम फार्म हाउस पहुंचे चौकीदार सुनील यादव को घटना की जानकारी हुई तो उसके होश उड़ गए। जज को घटना की जानकारी देने के बाद उनके निर्देश पर चौकीदार ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर घटना का खुलासा करने की कोशिश तेज कर दी है।