{"_id":"5cb62ba5bdec2213fd29af2a","slug":"the-wheat-burnt-from-electric-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट-सर्किट से गेहूं की 17 बीघा फसल जलकर राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शार्ट-सर्किट से गेहूं की 17 बीघा फसल जलकर राख
Wed, 17 Apr 2019 12:57 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Wed, 17 Apr 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
fire
- फोटो : kaushambi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चायल/नेवादा। चायल तहसील क्षेत्र के नेवादा गांव स्थित खेतों में सोमवार रात शार्ट-सर्किट से आग लग गई। इसकी चपेट में आने से गेहूं की करीब 17 बीघा फसल जलकर राख हो गई।
नेवादा निवासी महेश सिंह किसानी करके परिवार का खर्च चलाता है। गांव में ही उसका खेत है। खेत के ऊपर से बिजली का तार गुजरा हुआ है। सोमवार रात तेज हवा चलने पर विद्युत तार आपस में टकरा गए। इस दौरान निकली चिंगारी से फसल में आग लग गई। देखते ही देखते आग आसपास के खेतों में भी फैल गई। रामअधीन की तीन बीघा, लालचंद्र की एक बीघा, घनश्याम की दो बीघा, रामलखन की एक बीघा, लालसिंह की एक बीघा और सुरेश की दस बिस्वा व रामकिशुन की 12 बिस्वा फसल धू-धूकर जलने लगी। धुए का गुबार देख मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर किसी तरह आग पर काबू पाया। मामले में चायल एसडीएम घनश्याम कुमार का कहना है कि हल्का लेखपाल से रिपोर्ट मांगी गई है। इसके बाद मुआवजे की कार्रवाई की जाएगी।