{"_id":"7ba69159cc9eafd0ef4254a25c19cbb1","slug":"the-rage-at-not-compost-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद नहीं मिलने पर किया उत्पात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाद नहीं मिलने पर किया उत्पात
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Mon, 05 Jan 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। कई दिनों से खाद के सहकारी समिति मंझनपुर का चक्कर लगा रहे किसानों का सोमवार को गुस्सा फूट पड़ा। घंटों लाइन में लगे होने के बाद भी खाद नहीं मिलने से भड़के किसानों ने समिति में जमकर उत्पात मचाया। आरोप है कि गुस्साए किसान जबरदस्ती समिति के भीतर घुस और खाद की बोरियां उठा ले गए। विरोध करने पर सचिव को खरी-खोटी भी सुनाई। साधन सहकारी समिति के सचिव ने अज्ञात किसानों के खिलाफ मंझनपुर कोतवाली में खाद चोरी की तहरीर दी है। उधर, किसानों के उत्पात की सूचना पर आई पुलिस ने समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया।
बता दें कि कौशाम्बी बृहस्पतिवार से तीन दिनों तक बूंदाबांदी हुई थी। बारिश होने के बाद अब किसान गेहूं आदि फसलों में खाद के छिड़काव के लिए परेशान हैं। इसके लिए वे मंझनपुर सहकारी समिति में दो दिनों से चक्कर लगा रहे हैं। पर, किसानों को खाद नहीं दी जा रही है। सोमवार को भी सैकड़ों किसान यूरिया खाद के लिए समिति आए थे। घंटों लाइन में लगने के बाद भी किसानों को खाद नहीं मिली। इससे किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। तमतमाए किसानों ने समिति में धावा बोल दिया। समिति के सचिव फूलचंद्र केसरवानी की मानें तो गुस्साए कई किसान जबर्दस्ती खाद की बोरियां उठा ले गए।
रोकने का प्रयास करने पर किसान उनके साथ हाथापाई पर उतारू हो गए थे। उन्हें किसानों ने जमकर खरी-खोटी भी सुनाई। उधर, किसानों का उत्पात देख समिति के सचिव ने घटना की जानकारी मंझनपुर कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसानों को समझाकर शांत कराया। वहीं समिति के सचिव फूलचंद्र केसरवानी ने अज्ञात किसानों के खिलाफ खाद चोरी का आरोप लगाते हुए मंझनपर कोतवाली पुलिस को तहरीर भी दी है। एसओ राजेश सिंह ने बताया कि पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। वहीं एआर कोआपरेटिव दयानंद प्रसाद ने कहा कि लाइन से सभी किसानों को खाद उपलब्ध कराई जा रही थी। समिति में खाद खत्म होते देख किसान उत्पात पर उतारू हो गए थे। जबरदस्ती खाद उठा ले गए। प्रकरण की जांच कराई जा रही है।