फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The married life of the drug by swallowing pesticide

कीटनाशक दवा खाकर विवाहिता ने दी जान

Fri, 17 Jul 2015 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Fri, 17 Jul 2015 01:29 AM IST
विज्ञापन
The married life of the drug by swallowing pesticide
मंझनपुर। सैनी इलाके के खोचकीमई गांव में बुधवार की रात एक विवाहिता कीटनाशक दवा खाकर जान दे दी। रात अचानक विवाहिता की हालत बिगड़ती देख जब तक घर वाले उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाते उसकी सांसें थम चुकी थीं। चर्चा है कि घरेलू कलह से आजिज आकर विवाहिता ने आत्मघाती कदम उठाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विवाहिता की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


सैनी थाना क्षेत्र के खोचकीमई गांव की रहने वाली गीता देवी (38) पत्नी रामसेवक बुधवार रात परिवार के लोगों के साथ खा-पीकर सो रही थी। बताया जा रहा है कि देर रात विवाहिता घर में रखी कीटनाशक दवा निगल ली। रात अचानक विवाहिता की हालत बिगड़ती देख परिवार के लोगों का मजमा लग  गया। घर वाले जब तक विवाहिता को अस्पताल ले जाते उसकी सांसें थम चुकी थीं। चर्चा है कि घरेलू कलह से आजिज आकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह विवाहिता के मौत की खबर सुनते ही सैनी पुलिस गांव पहुंची। पुलिस ने परिजनों ने पूछताछ के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विवाहिता की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा है। एसओ ने बताया कि रात किसी बात को लेकर परिजनों से झड़प हुई थी। पुलिस घटना की तफ्तीश कर रही है। फिलहाल मायके वालों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तफ्तीश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed