{"_id":"9105d5a8667fdbb48e25afc4cb2081b3","slug":"the-married-for-dowry-torture-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए विवाहिता की दी यातनाएं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज के लिए विवाहिता की दी यातनाएं
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2014 12:49 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। कोखराज कोतवाली क्षेत्र के कसिया पश्चिम गांव में ब्याही युवती को दहेज के लिए ससुराल के लोग प्रताड़ित करते रहे। शुक्रवार को ससुरालियों ने बेरहमी से पीटकर उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोखराज कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली मनोरमा देवी ने बताया कि उसकी शादी दो साल पहले कसिया पश्चिम गांव निवासी राजेश कुमार से हुई थी। विवाहिता का कहना है कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहे हैं।
नगदी और बाइक मांगकर नहीं ले आने पर शुक्रवार की शाम उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। पीटने के बाद उसे जान से मारने की धमकी देते हुए ससुराल से भगा दिया गया। ससुरालियों की पिटाई के बाद रोते-बिलखते विवाहिता किसी तरह मायके पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी। बेटी के साथ हुई घटना सुनकर परिवार के लोग सन्न रह गए। विवाहिता को लेकर थाने पहुंचे मायकेवालों ने तहरीर दी।
विज्ञापन
पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति, सास, ससुर समेत चार लोगों पर मारपीट और जानलेवा धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है। ससुरालियों की यातनाओं और धमकी से विवाहिता डरी सहमी हुई है।