फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The accident occurred near Sheetlapur Bhatti Tola while returning home from Bahuar.

Maharajganj News: ठेला गाड़ी से भिड़ी बाइक, युवक की मौत

Thu, 08 Oct 2026 02:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
The accident occurred near Sheetlapur Bhatti Tola while returning home from Bahuar.
निचलौल। शीतलापुर भट्टी टोला के पास बुधवार दोपहर ठेला गाड़ी और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

गिरहिया गांव निवासी 25 वर्षीय राजन चौधरी बुधवार को बाइक से बहुआर की तरफ से घर लौट रहा था। शीतलापुर भट्टी टोला के पास पहुंचते ही सामने से आ रही ठेला गाड़ी से उसकी बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि राजन सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर बहुआर पुलिस मौके पर पहुंची और डायल 108 एंबुलेंस की मदद से उसे सीएचसी निचलौल भेजा। वहां चिकित्सकों ने राजन को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इस बाबत थाना प्रभारी योगेंद्र राय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed