फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The death of a young man from the bike sliding

बाइक फिसलने से युवक की मौत

Fri, 05 Dec 2014 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 05 Dec 2014 12:49 AM IST
विज्ञापन
The death of a young man from the bike sliding
करारी। करारी बाजार से घर लौट रहा मझियावां गांव के एक युवक की बुधवार की रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार बाइक के फिसलने से हुआ बताया जा रहा है। मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


कोखराज कोतवाली क्षेत्र के मझियावां गांव निवासी रामबाबू (35) पुत्र जियालाल बुधवार की शाम किसी काम से करारी बाजार बाइक से गया था। बताया जाता है कि रात करीब नौ बजे घर लौट रहा था। इस दौरान जैसे ही उसकी बाइक अड़हरा मोड़ पर पहुंची। तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

इससे रामबाबू गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को खून से लथपथ सड़क पर पड़े देख राहगीरों के साथ ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। गांववालों की सूचना पर आई पुलिस ने एंबुलेंस मंगाकर उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। हालांकि अस्पताल लाते-लाते युवक की सांसें थम चुकी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सकों ने परीक्षण करते ही उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, उसकी जेब में मिली मोबाइल के जरिए पुलिस ने उसकी शिनाख्त कराई, तो परिजनों को हादसे की सूचना दी। मौत की मनहूस खबर लगते ही घर-परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोग रोते-बिलखते मौके पर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed