फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The book has become a life of pain Rajkli

दर्द की किताब बन गई राजकली की जिंदगी

Sat, 25 Apr 2015 01:53 AM IST
चिरौंजीलाल/अमर उजाला कौशाम्बी
चिरौंजीलाल/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Sat, 25 Apr 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन
भरवारी (कौशाम्बी)। बेरहम लपटों ने बृहस्पतिवार की रात कोखराज की राजकली की जिंदगी स्याह कर दी। लपटों ने उसका घर ही नहीं जीने का सहारा इकलौते बेटे उमेश को भी छीन लिया। बेटे की झुलसी लाश देख वह बुत बन गई है। उसकी हालत देख गांववाले भी गमगीन हैं। ढांढस बंधाने वाले भी अपने आंसू नहीं रोक पा रहे हैं।
विज्ञापन


मजदूर परिवार में जन्मी राजकली की जिंदगी दर्द की किताब बनी हुई है। शादी के कुछ साल बाद ही अनबन होने पर पति ने तीन मासूम बच्चों समेत उसे घर से भगा दिया था। तीनों बच्चों को लेकर वह पिता के घर आ गई। यहीं मेहनत मजदूर करके बच्चों को पालने लगी। बच्चों के साथ मायके में रहते हुए वह पति से अलगाव को भूल ही रही थी तभी छोटे भाई की मौत हो गई। 5 साल पहले पति के मरने की भी मनहूस खबर आई। भाई और पति के गमों में चूर राजकली से कुछ दिन पहले उसका बड़ा भाई अलग होकर पत्नी-बच्चों के साथ दूसरे घर में रहने लगा था।
विज्ञापन


उसने बूढ़े मां-बाप और बेटे के साथ मेहनत मजदूरी करते हुए किसी तरह अपनी दोनों बेटियों के हाथ पीले किए। बेटा बड़ा हो गया था। उसे लगा कि अब दुख भरे दिन बीतने वाले हैं। मगर बृहस्पतिवार रात बेरहम लपटों ने उसका सब कुछ छीन लिया। जिस बेटे के लिए रोटियां सेंकने को उसने आग जलाई थी वही आग उसके लिए जीवनभर का काल बन गई। घर में भड़की बेरहम आग में झुलसने से उसके इकलौते बेटे की भी मौत हो गई। बुढ़ापे में सहारा बनने वाली लाठी जलकर राख हो चुकी थी। झुलसे बेटे की लाश देख राजकली कुछ देर तो दहाड़ें मार-मारकर रोती रही पर यह हादसा उसके ऊपर गमों का पहाड़ बनकर ऐसा टूटा जिसने उसे बुत बना दिया है। उसके बहते आंसू पोंछने की कोशिश करने वाली गांव की महिलाएं भी खुद को सिसकने से नहीं रोक पा रही हैं। गम में डूबे बूढ़े नाना, नानी और दोनों बहनों का भी कुछ ऐसा ही हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed