{"_id":"2876f60e3740452398f69ee3b28dbbf6","slug":"teenager-in-the-house-dragging-rape-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को घर में खींचकर दुराचार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी को घर में खींचकर दुराचार
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Sun, 03 May 2015 01:33 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के साथ पड़ोसी ने दुराचार किया। चीखने-चिल्लाने की कोशिश करने पर उसकी बेरहमी से पिटाई भी की। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी देते हुआ आरोपी भाग निकला। तीन दिन से तहरीर लेकर भटक रहे पीड़ित परिवार ने शनिवार को सीओ सिटी से शिकायत की। इसके बाद मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया।
नगर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी ने बताया कि 29 अप्रैल की सुबह लगभग 5 बजे वह खेत की ओर गई थी। लौटने के बाद पड़ोसी के घर के सामने लगे हैंडपंप पर वह हाथ-पैर धुलने लगी। आरोप है कि इस दौरान सन्नाटा देख पड़ोसी वहां पहुंच गया। उसे दबोचकर घर के भीतर खींच ले गया और दुराचार किया। चीखने-चिल्लाने की कोशिश और विरोध करने पर उसकी बेरहमी से पिटाई भी की। मनमानी करने के बाद कहीं भी जुबान खोलने पर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए घर के बाहर धकेल दिया। दरिंदे के चंगुल से छूटने के बाद वह रोते बिलखते घर आई। किशोरी की हालत देख घरवाले सन्न रह गए।
पीड़िता का आरोप है कि उसने घटना की शिकायत उसी दिन पुलिस से की लेकिन आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। तीन दिनों तक किशोरी और उसके परिवार के लोग रिपोर्ट लिखाने को कोतवाली का चक्कर लगाते रहे। सुनवाई नहीं होने पर शनिवार को सीओ सिटी से शिकायत की। सीओ सिटी पूर्णेंदु सिंह ने मंझनपुर कोतवाली प्रभारी को रिपोर्ट लिखकर घटना की जांच का निर्देश दिया। सीओ के निर्देश पर मंझनपुर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ राजेश सिंह ने बताया कि घटना की तफ्तीश की जा रही है। आरोपी की तलाश में दबिश भी दी गई। वह घर से फरार है। दावा किया कि जल्द गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया जाएगा।