फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Teenager and young woman attempting to rape

किशोरी और युवती से रेप की कोशिश

Fri, 13 Feb 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Fri, 13 Feb 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
चायल। पुरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार को किशोरी और युवती के साथ दुराचार का प्रयास किया गया। खेत की ओर जा रही किशोरी के साथ तो गांव के ही तीन युवकों ने गैंगरेप का प्रयास किया। चीखने-चिल्लाने पर तीनों युवक धमकी देते हुए भाग निकले। भुक्तभोगियों की तहरीर पर पुलिस ने दोनों मामलों की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ ने बताया कि घटना की जांच के साथ ही आरोपियों की धरपकड़ का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


पुरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 13 वर्षीय लड़की बृहस्पतिवार की सुबह करीब आठ बजे चारा काटने के लिए खेत की ओर जा रही थी। उसका आरोप है कि उसे अकेली जाते देख गांव के ही तीन युवक पीछे-पीछे आए। इन युवकों ने उसे दबोचकर अरहर के खेत में खींच लिया था। जहां उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। खुद को बचाने के लिए उसने शोर मचाया। चीखने-चिल्लाने पर आसपास के अन्य खेतों में काम कर रहे लोग दौड़े।
विज्ञापन


ग्रामीणों को आता देख तीनों युवक किशोरी को किसी भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देेते हुए भाग निकले। उधर, जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तो किशोरी की हालत देख उनके होश उड़ गए। खबर लगने पर परिवार के लोग भी आ गए। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसी तरह  पुरामुफ्ती क्षेत्र की ही एक युवती ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह घर में अकेली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार के लोग खेत में काम करने गए थे। तभी दिन में करीब 11 बजे दीवार फांदकर एक युवक आ गया। नलकूप की रखवाली करने वाले इस युवक ने उसे दबोचकर दुराचार की कोशिश की। शोर मचाने पर युवक धमकी देते हुए भाग निकला। युवती ने घर लौटने पर परिजनों को घटना की जानकारी दी। साथ ही पिता के साथ थाने जाकर उसने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। एसओ ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपियों की धर-पकड़ का प्रयास कर रही है।


इसी तरह कोखराज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 12वीं क्लास की छात्रा बुधवार की शाम से लापता है। घरवालों के मुताबिक वह घर से दो लाख रुपये भी ले गई है। परिजनों को आशंका है कि कोई युवक उसे प्रेमजाल में फंसाकर भगा ले गया है। रातभर खोजबीन करने के बाद बृहस्पतिवार की सुबह भुक्तभोगी पिता ने घटना की तहरीर कोखराज पुलिस को दी। तहरीर के आधार पर केस दर्ज करके पुलिस छात्रा और उसे भगा ले जाने वाले अज्ञात युवक की तलाश में जुटी है। छात्रा के घर से दो लाख रुपये लेकर भाग जाने से घर में कोहराम मचा है। भुक्तभोगी पिता ने बताया कि यह पैसा उसने अपनी बड़ी बेटी की शादी के इंतजाम के लिए रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed