फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Teen killed by drowning in the pond

तालाब में डूबने से किशोर की मौत

Sat, 06 Jun 2015 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी Updated Sat, 06 Jun 2015 01:34 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। तालाब में जानवर नहलाने गए बलियावां गांव के कुलदीप (14) पुत्र धर्मपाल की शुक्रवार दोपहर डूबने से मौत हो गई। लड़के के डूबने की सूचना पर चीखते-चिल्लाते गांव के लोग दौड़े। मगर जब तक लोग उसे बाहर निकालते उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


कोखराज कोतवाली क्षेत्र के बलियावां गांव निवासी कुलदीप कुमार (14) पुत्र धर्मपाल शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे जानवरों को पानी पिलाने और उन्हें नहलाने के लिए कोर्रा तालाब गया था। मवेशियों को नहलाने के दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया। किशोर को डूबते देख आसपास के लोग शोर मचाते हुए दौड़े। जब तक लोग तालाब किनारे पहुंचते वह गहरे पानी में समा चुका था। गांव के लोग उसकी खोज में तालाब में उतरे। करीब आधे घंटे की मेहनत के बाद लोग उसे खोजकर बाहर निकालते, उसकी सांसें थम चुकी थीं। हादसे की खबर सुनते ही घर-परिवार के लोग भी रोते-बिलखते पहुंच गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव परिवारवालों को दे दिया। देर शाम परिजनों ने किशोर की लाश का अंतिम संस्कार कर दिया। किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


पहले भी लापरवाही में जा चुकी है मासूमों की जान
0 22 अगस्त 2013 करारी के यूसुफ (10) की तालाब में डूबने से मौत।
0 09 फरवरी 2014 मंझनपुर के हजरतगंज मोहल्ले के मुकेश (02) की तालाब में डूबने से मौत।
0 19 अप्रैल 2014 चरवा के सुधवर गांव में गुड़िया (05) की तालाब में डूबने से मौत।
0 23 अप्रैल 2014 सरायअकिल के अतरसुइया गांव में रानी (06) की तालाब में डूबने से मौत।
0 03 मई 2014 पश्चिमशरीरा में सत्यम (08) और राधा (06) की तालाब में डूबने से मौत।
0 27 अप्रैल 2015 करारी के लहना गांव में आदित्य (02) की तालाब में डूबने से मौत।
0 10 मई 2015 पश्चिमशरीरा के बौली गांव में शिवाजीत (10) की पानी भरे गड्ढे में डूबने से मौत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed