{"_id":"58f50e0d4f1c1b1a74471a7f","slug":"suraj-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू कार पलटी, युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेकाबू कार पलटी, युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Tue, 18 Apr 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद-सरायअकिल मार्ग पर फकीराबाद पावर हाउस के समीप रविवार की देर रात बेकाबू कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार सूरज की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर घटना स्थल पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों की हालत नाजुक देख डाक्टरों ने उन्हें एसआरएन अस्पताल इलाहाबाद रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
सरायअकिल कोतवाली के करन चौराहा निवासी सूरज कुमार (16) पुत्र सुनील केशरवानी रविवार की रात साथियों के साथ कार से फकीराबाद एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। रात करीब दो बजे वह साथियों के साथ बेनीराम कटरा की ओर जा रहा था। फकीराबाद पॉवर हाउस के समीप कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में सूरज केशरवानी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथ रहे विपिन कुमार केशरवानी(14) पुत्र राजेश कुमार केशरवानी, आकाश (15) पुत्र उमेश कुमार, ऋषभ (14) पुत्र पप्पू व संदीप (15) पुत्र नकुल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा देख राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार में दबे लोगों को बाहर निकालते हुए हादसे की खबर परिजनों को दी। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों के होश उड़ गए। वह रोते-पीटते हुए मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी सरायअकिल में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। यहां से घायलों को इलाहाबाद एसआरएन रेफर कर दिया गया है। सूरज की मौत से परिजनों में हाहाकार मचा हुआ है।
परिजनों का फोन काट रहे थे कार सवार
शादी समारोह में शामिल होने गए सूरज व उसके साथी जब देर रात तक घर नहीं लौटे तो परिजन परेशान हो गए थे। सूरज व उसके साथी विपिन, आकाश और ऋषभ के मोबाइल पर लगातार घर वालों के फोन आ रहे थे, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया था। देर रात हादसे की खबर पहुंची तो परिजनों के होश उड़ गए। वह बदहवास हालत में मौके पर पहुंचे थे। कार की हालत देख, उनकी आंख से आंसू निकल आए थे। घायलों का इलाज चल रहा है, लेकिन हालत चिंताजनक बनी हुई है। हादसा कैसे हुआ? इसको लेकर तमाम तरह की चर्चाएं कस्बे में हैं।