{"_id":"5758631f4f1c1bca389c53b9","slug":"student-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू टेंपो ने छात्रा को रौंदा, हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेकाबू टेंपो ने छात्रा को रौंदा, हालत गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Wed, 08 Jun 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोचिंग पढ़ने जा रही छात्रा को पुरामुफ्ती के एअरफोर्स गेट समीप बेकाबू टेंपो ने टक्कर मारते हुए राैंद दिया। हादसे के बाद टेंपो चालक मौके से भाग निकला। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस और परिजनों को देते हुए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने हालत नाजुक देख एसआरएन अस्पताल इलाहाबाद रेफर कर दिया है।
पुरामुफ्ती गांव की रहने वाली रुचि देवी पुत्री गंगा प्रसाद हाई स्कूल की छात्रा है। बुधवार की सुबह वह घर से पैदल कोचिंग पढ़ने के लिए निकली थी। बताया जा रहा है कि जैसे ही वह हाईवे पर एअरफोर्स गेट के समीप पहुंची तभी पीछे से आए तेज रफ्तार टेंपो ने टक्कर मारने के बाद छात्रा को रौंद दिया। दुर्घटना में छात्रा को गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के बाद टेंपो चालक मौके से गाड़ी समेत भाग निकला। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस और परिजनों को देते हुए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद एसआरएन अस्पताल इलाहाबाद रेफर कर दिया।