फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   son kill his father

कौशाम्बी में बेटे ने पिता को मार डाला

Fri, 10 Jun 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Fri, 10 Jun 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
son kill his father
crime
चपहुआ गांव के चंद्रपाल (48) को बुधवार की रात पत्नी और बेटे ने गला दबाकर मार डाला और शव को गांव के समीप नदी किनारे फेंक दिया। महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। बेटा फरार है। पुलिस की मानें तो पति अपनी पत्नी पर और पत्नी पति पर शक करती थी। मृतक के भतीजे धर्मपाल की तहरीर पर पुलिस ने मां-बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


चरवा थाना क्षेत्र के चपहुआ गांव का चंद्रपाल अपने दो बेटे और दो बेटियों की परवरिश मजदूरी करके करता था। बताया जा रहा है कि बड़े बेटे ब्रजेश से उसका आए दिन झगड़ा होता रहता था। वह आरोप लगाता था कि मां-बेटे के बीच संबंध हैं। पत्नी आरोप लगाती थी कि पति उसकी बेटी पर निगाह रखता है। इसी बात को लेकर 25 मई को पति-पत्नी में झगड़ा हुआ था। तब पत्नी ने पति के खिलाफ तहरीर दी थी। जिसमें पुलिस ने चंद्रपाल का शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया था। बुधवार रात फिर झगड़ा हुआ।
विज्ञापन


इस दौरान बेटे ने पिता को पहले पीटा फिर गला दबा दिया। जिसमें चंद्रपाल की मौत हो गई। हत्या के बाद मां-बेटे ने शव को घर से 100 मीटर की दूरी पर स्थित खदेरी नदी के किनारे फेंक दिया। इसके बाद बेटा घर से फरार हो गया। गुरुवार सुबह पत्नी खेत की तरफ गई और शव को देखकर रोने लगी। सूचना पर पुलिस अधीक्षक वीके मिश्र, एएसपी वीरेन्द्र कुमार पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। क्योंकि पुलिस को पहले से पता था कि दोनों में झगड़ा होता रहता था इसलिए पत्नी को हिरासत में लेते हुए पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो वह टूट गई और पति के कत्ल का राजफाश कर दिया। इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधेड़ को उसकी पत्नी और बेटे ने गला दबाकर मारा है। मृतक की पत्नी हिरासत में है। बेटे की तलाश की जा रही है। घटना के पीछे मां- बेटे के अवैध संबंध का मामला पता चला है। विवेचना के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
वीके मिश्रा, एसपी कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed