फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   snake wild

सर्प दंश से बालक समेत दो लोगों की मौत

Sat, 30 Jul 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sat, 30 Jul 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
चायल सर्किल के दो अलग-अलग गांवों में सर्प दंश से एक बालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। चिकित्सकों के मृत घोषित करने के बाद दोनों के परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना के बाद से पीड़ितों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


पिपरी थाने के चलौली गांव में शुक्रवार की भोर बीएड का छात्र मनोज कुमार (25) पुत्र बड़े लाल पलंग पर बैठकर पढ़ाई कर रहा था। इसी दौरान अचानक खपरैल से सर्प गिरा और पीठ पर डस लिया। सर्प देख उसने शोर मचाया। जानकारी होने पर परिजनों ने उसे इलाज के लिए स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। थोड़ी ही देर में छात्र ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। दूसरी घटना चरवा थाने के शाहीपर गांव में हुई।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह पांच वर्षीय बालक बच्चा पटेल पुत्र नन्हे पटेल घर के अंदर कोई सामान लेने कमरे में गया। सामान ढूढ़ते समय उसे जहरीले सर्प ने डस लिया। परिजनों ने बालक को इलाज के लिए स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। कुछ देर बाद बालक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मौत की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। दोनों मृतकों के परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार गांव में ही कर दिया। घटना के बाद से दोनों मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed