फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   shoot at revalver

किसी और से बात करने पर प्रेमिका को गोली से उड़ाया

Mon, 20 Jun 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Mon, 20 Jun 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
shoot at revalver
crime
किसी और से बात करने पर गुस्साए प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को गोली से उड़ा दिया। घटना महेवा घाट थाना क्षेत्र के अढ़ौली गांव की है। प्रेमिका को मारने के बाद युवक ने खुद को गोली मार ली। हालांकि वह बच गया। इस बीच गांव वालों ने उसे जमकर पीटा। सूचना पर एसपी समेत कई थानों की फोर्स पहुंच गई। युवक को जिला अस्पताल ले आने के बाद इलाहाबाद एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


सैनी थाना क्षेत्र के भड़ेहरी गांव का रहने वाला देवेंद्र सिंह चौहान (35) दोपहर में करीब दो बजे महेवा घाट के अढ़ौली गांव में चांदनी सिंह उर्फ संचिता (22) के घर पहुंचा। वह नशे में धुत था। देवेंद्र हाथ में अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर लहराते हुए घर के अंदर घुस गया। चांदनी के पिता अरुण सिंह की मौत हो चुकी है। उसकी मां किरन सिंह दूसरे कमरे में थी। देवेंद्र चांदनी के कमरे में पहुंचा और गाली गलौज करने लगा। इस बीच उसने रिवाल्वर से चांदनी को गोली मार दी।
विज्ञापन


उसने चांदनी को दो गोली मारी। छाती पर गोली लगते ही चांदनी वहीं गिर गई। गोली की आवाज सुन किरन कमरे की ओर दौड़ी तब तक देवेंद्र ने रिवाल्वर अपनी कनपटी पर सटाकर गोली मार ली लेकिन गोली माथे को छूते हुए निकल गई। गोली की आवाज सुन आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने देवेंद्र को पकड़ कर पीटना शुरू कर दिया। उसे पीटकर अधमरा कर दिया। इस बीच सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने देवेंद्र को कब्जे में ले लिया। मौके पर गांव वालों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर एसपी वीके मिश्रा, एएसपी वीरेंद्र कुमार, सीओ पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed