फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   shashikala

मां-बेटी पर जुल्म और चुप थे पड़ोसी

Sun, 16 Apr 2017 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sun, 16 Apr 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
shashikala
कौशाम्बी
घर के भीतर मां-बेटी पर आठ साल से जुल्म ढाया जा रहा था और पड़ोसी खामोश थे। चहारदीवारी में कैद मां-बेटी की दुनिया वीरान हो चुकी थी। घर उनके लिए काल कोठरी बन चुका था। आए दिन घर से चीखने-चिल्लाने की आवाजें आती थीं और पड़ोसी कह रहे हैं कि उन्होंने कुछ सुना ही नहीं। वह इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की तो पड़ोसियों के व्यवहार से वह दंग रह गए।
विज्ञापन


   चरवा के बलीपुर टाटा गांव का सरजू तिवारी साधन संपन्न किसान है। 13-14 बीघा खेती होने के साथ ही निजी नलकूप है। बड़े बेटे की मौत के बाद किसान सरजू तिवारी के दिमाग में यह बात घर कर गई कि उसकी पत्नी शशिकला व बेटी कंचन लता पर ब्रह्मराक्षस सवार है। सरजू तिवारी इस अंधविश्वास से बाहर नहीं निकल सका और उसने पत्नी व बेटी को घर में ही कैद कर दिया। आठ साल से दोनों मां-बेटी घर की चहारदीवारी में कैद थी। बाहर की दुनिया उनके लिए बेमानी हो चुकी थी। जब भी सरजू तिवारी घर से बाहर निकलता था तो ताला लगाकर जाता था। सरजू तिवारी की इस करतूत से पड़ोसी ही नहीं बल्कि पूरा गांव वाकिफ था, लेकिन कोई कुछ बोल नहीं रहा था।
विज्ञापन


हरियाणा के पुरोहित ने सरजू तिवारी के इस सनकीपन के खेल से पर्दा उठाया और मां-बेटी को नया जीवन दिया। पुरोहित अमित त्रिपाठी का आरोप है कि मां-बेटी को प्रताड़ित किया जाता था, कई दिनों तक उन्हें खाना भी नहीं नसीब होता था। जब उन्होंने बातचीत की तो मां-बेटी ने बताया कि जब पेट ही खाली रहेगा तो वह कैसे स्वस्थ रहेंगे। उनकी हालत ठीक है, पति का ही दिमाग खराब है। इतना जानने के बाद पुरोहित ने ग्रामीणों की मदद से मां-बेटी को आजाद करवाया। पुलिस जांच करने पहुंची तो पड़ोसियों के व्यवहार को लेकर वह दंग रह गई। हर किसी ने किसी ने इसकी जानकारी से इंकार किया, जबकि ऐसा नहीं था। वह घर के भीतर चीखती-चिल्लाती थी। इसके बाद भी पड़ोसी बेखबर बने रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल के बाद होगा मां-बेटी का बयान
शशिकला व उसकी बेटी कंचन लता को पुलिस ने आजाद कराकर मेडिकल के लिए भेजा है। इंस्पेक्टर मो. हासिम का कहना है कि मेडिकल के बाद मां-बेटी की स्थिति सामान्य होने के बाद उनका बयान दर्ज किया जाएगा। बताया कि अभी वह इस हालत में नहीं कि कुछ स्पष्ट बता सकें।


सरजू तिवारी से पूछताछ जारी
मां-बेटी को आजाद कराने के बाद चरवा थाने की पुलिस ने सरजू तिवारी से पूछताछ शुरू कर दी है। सरजू तिवारी यही कह रहा है कि दोनों पर ब्रह्मराक्षस सवार था, दोनों की मानसिक हालत ठीक नहीं है। पुलिस को इस पर तनिक भी एतबार नहीं है। चरवा पुलिस सरजू तिवारी से कई चक्रों में पूछताछ कर चुकी है, लेकिन वह एक ही रट लगाए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed