फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   shadi ka jhansa dekar looti kishori ki asmat

शादी का झांसा देकर लूटी किशोरी की अस्मत

Sun, 27 Aug 2017 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sun, 27 Aug 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
shadi ka jhansa dekar looti kishori ki asmat
प्रतीकात्मक तस्वीर
पूरामुफ्ती इलाके की एक किशोरी को प्रेमजाल में फंसा कर पड़ोसी युवक ने इज्जत लूट ली। किशोरी ने शादी की जिद की तो प्रेमी मुकर गया। बिरादरी की पंचायत में भी बात नहीं बनी। शनिवार को पीड़िता ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन


पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी को पड़ोस के युवक ने प्रेमजाल में फंसा लिया। चंद दिनों में दोनों एक दूसरे के इतने करीब पहुंच गए कि साथ जीने-मरने की कसम खाने लगे। शादी का झांसा देकर युवक युवती का शारीरिक शोषण करता रहा। पखवारे भर पहले किशोरी ने शादी करने की जिद की तो युवक मुकर गया। बिरादरी की पंचायत में भी युवक व उसके परिजनों ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया। यह भी आरोप लगाया कि जबरन शादी करने के लिए उस पर झूठा इल्जाम लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


प्रेमी की बेवफाई से खफा युवती व उसके परिजनों ने इलाकाई पुलिस को नामजद तहरीर दी लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। शनिवार को पीड़िता एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एसपी ने जांच कराकर कार्रवाई कराने आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




महीने भर बाद दर्ज हुई गैंगरेप की एफआईआर
मंझनपुर (ब्यूरो)। कौशाम्बी इलाके की युवती के साथ हुए सामूहिक दुराचार के मामले में महीने भर बाद पुलिस ने अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। 20 जुलाई को पड़ोसी युवक ने साथियों के साथ मिलकर युवती के साथ गैंगरेप किया था।

आरोप है कि पुलिस पखवारे भर पीड़िता से टालमटोल करती रही लेकिन रिपोर्ट नहीं लिखी। इलाकाई पुलिस ने न्याय न मिलने पर पीड़िता ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। शुक्रवार को अदालत के आदेश पर कौशाम्बी पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।

 
किशोरी को भगा ले गया पड़ोसी युवक
मंझनपुर (ब्यूरो)। पिपरी थाना क्षेत्र की एक किशोरी को बुधवार शाम पड़ोसी युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया। शाम को किशोरी घर से खेत जाने के बहाने निकली थी। किशोरी के देर शाम घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की पर कहीं पता नहीं चला।

खेत की ओर गए गांव के अन्य लोगों ने बताया कि पड़ोसी युवक के साथ किशोरी बाइक से देखी गई थी। आरोपी युवक के घर उलाहना देते हुए पीड़ित पिता ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। पिता की तहरीर पर पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 

खेत गई किशोरी लापता, अनहोेनी की आशंका
चायल (ब्यूरो)। पिपरी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी शनिवार सुबह खेत की निराई करने के लिए घर से निकली थी। इसके बाद से किशोरी लापता है। खेत गए परिजन किशोरी को खेत में न देख तलाश शुरू की पर कहीं पता नहीं चला। अनहोनी की आशंका जताते हुए पीड़ित पिता ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed