{"_id":"580fa3d54f1c1b944ebc2b70","slug":"self-shoot","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने खुद को गोली से उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने खुद को गोली से उड़ाया
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Tue, 25 Oct 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौशाम्बी थाना क्षेत्र के सिंघवल गांव में सोमवार की रात एक युवक ने खुद को गोली मार ली। कनपटी पर गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। गोली की आवाज पर परिजन मौके पर पहुंचे तो लाश देख उनके होश उड़ गए। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कौशांबी थाना क्षेत्र के सिंघवल गांव निवासी झुर्री लाल (33) पुत्र सुखलाल मेहनत मजदूरी कर परिवार की जीविका चलाता था। सोमवार की रात युवक खा-पीकर कमरे में सोने चला गया। देर रात युवक ने घर में रखे तमंचे से खुद की कनपटी पर गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य भागकर मौके पर पहुंचे। पत्नी शुकरी देवी ने लाश देखी तो वह दहाड़ मारकर बेसुध हो गई। जानकारी होने पर गांव के लोगों का भी खासा मजमा लग गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद तमंचे को कब्जे में लेते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पत्नी शुकरी देवी ने बताया कि पति की मानसिक हालत कई महीने से ठीक नहीं रहती थी। जिसके चलते पति ने आत्मघाती कदम उठाया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।