{"_id":"5820cd864f1c1bf47eb385ea","slug":"saudi-arab-in-crime","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशाम्बी में फैला है कबूतरबाजों का जाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कौशाम्बी में फैला है कबूतरबाजों का जाल
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Tue, 08 Nov 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौशांबी में विदेश भेजने वाले एजेंटों का पूरा जाल फैला हुआ है। इन्हें लोग कबूतरबाज भी कहते हैं। जनपद में एक दर्जन से ज्यादा एजेंट सक्रिय हैं, जो युवकों को विदेश में नौकरी देने का झांसा देकर भेज देते हैं, जहां उन्हें तमाम समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कई लोग तो ऐसे हैं, जिनका रुपया ही एजेंट डकार गए। इसी खेल का शिकार हुए हैं जिले के चार युवक। वह सऊदीअरब में बुरी तरह से फंस गए हैं, जहां से वह निकल नहीं पा रहे हैं।
सिराथू तहसील के टीकरडीह गांव निवासी मक्खन लाल के साथ गांव के गनेश, रमेश व कादीपुर का ओम प्रकाश एक माह पहले सऊदीअरब गए थे। इनको कूरामुरीदनपुर निवासी शमीम अहमद ने भेजवाया था। शमीम अहमद डॉक्टरी का पेशा भी करता है। मक्खनलाल के साथ गए सभी लोग सऊदी हॉयल के निजम्मा में हैं। इनके साथ वहां ज्यादती की जा रही है। मक्खनलाल ने इसकी जानकारी अपने पिता लल्लू को दी तो उन्होंने शमीम को बताया, लेकिन शमीम अब उनसे बातचीत नही कर रहा है।
शमीम जैसे जिले में तमाम एजेंट हैं जो यही काम करते हैं। विदेश भेजने के नाम वह लोगों से मोटी रकम लेते हैं। इसके बाद उनको वहां भेज तो देते हैं, जिस काम के लिए वह जाते हैं, उनसे वह काम न लेकर उनसे दूसरे कार्य कराए जाते हैं। कौशांबी में मक्खन व उनके साथियों का यह कोई पहला मामला नहीं है। इसके पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं। कबूतरबाजी का यह खेल अर्से से चल रहा है।
विज्ञापन
सऊदी भेजकर युवती से कराया देह व्यापार
कबूतरबाजों की निगाह में युवतियां भी हैं। करारी की एक युवती को एजेंट ने सऊदीअरब भेजा था। युवती वहां चौका-बर्तन करने के लिए गई थी। इसके पहले वह सऊदीअरब जा चुकी थी। अबकी दो माह पहले वह गई तो वहां उसका शारीरिक शोषण हुआ। किसी तरह युवती वहां से छूटकर वापस आई तो करारी थाने की पुलिस को एजेंट के खिलाफ तहरीर दी। अभी इस मामले की जांच करारी पुलिस कर रही है।
कहां-कहां हैं एजेंट
जिले में कबूतरबाजों का जाल सभी प्रमुख कस्बों में है। मंझनपुर में तो करारी के एजेंट ने बाकायदा आफिस ही खोल रखा था, लेकिन शिकायत के बाद वह दफ्तर बंद कर भाग निकला है। मंझनपुर, करारी, सिराथू, मीठेपुर सयारा, परास, देवीगंज, सरायअकिल में कबूतरबाज हैं। कबूतरबाजी के जिले में दर्जनों मामले दर्ज हैं। सबसे ज्यादा सैनी व करारी थाने में एजेंटों के खिलाफ लोगों ने केस दर्ज कराएं हैं। इनके अलावा कोखराज, मंझनपुर व सरायअकिल में भी रिपोर्ट दर्ज हुई है।
परिजनों ने लगाई सुषमा स्वराज से मदद की गुहार
कौशाम्बी(ब्यूरो)। टीकरडीह गांव के तीन लोग सऊदीअरब में फंसे हैं। इसके अलावा पड़ोसी गांव कादीपुर गांव का भी एक युवक इसमें शामिल है। मक्खन लाल के पिता सोमवार की सुबह से ही परेशान रहे। करीब 11 बजे वह कलेक्ट्रेट आए और डीएम से मदद की गुहार लगाई। इसके बाद उन्होंने विदेश मंत्रालय को भी पत्र भेजा। पत्र में मक्खन लाल के पिता ने अपने बेटे व अन्य साथियों को बचाने के लिए सहायता मांगी। वहीं टीकरडीह गांव पहुंचे भाजपा सांसद विनोद सोनकर पीड़ितों के परिजनों से मिले। परिजनों की मांग पर उन्होंने मदद का भरोसा दिलाया।