फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Rural struck by rowdiness of history-sheeter

हिस्ट्रीशीटर की दादागीरी से सहमे ग्रामीण

Fri, 09 Jan 2015 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Fri, 09 Jan 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
चायल (ब्यूरो)। पिपरी के असरावल खुर्द के ग्रामीण यमुनापार से आकर अपनी ससुराल में रहने वाले दबंग की दादागीरी से परेशान हैं। आरोप है कि यह शातिर बदमाश कई अपराधिक वारदातों में वांछित है। घटनाओं को अंजाम देने के बाद ही यहा पनाह लिए है। साथ ही गांववालों के साथ भी आए दिन मारपीट और छिनैती करता रहता है। विरोध करने पर जानलेवा धमकी भी दी जाती है। सहमे ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को इसकी शिकायत एसओ से की।
विज्ञापन


पिपरी कोतवाली क्षेत्र के असरावलखुर्द गांव के रहने वाले अमरनाथ, रहीम, रमेश कुमार, अशोक कुमार आदि लोगों ने बताया कि यमुनापार के बारा इलाके के एक गांव का रहने वाला हिस्ट्रीशीटर तीन साल से अपनी ससुराल असरावल आकर रहने लगा है। लोगों की मानें तो यह आपराधिक किस्म का व्यक्ति है। जिसके खिलाफ कई आपराधिक मामले में इलाहाबाद और आसपास के जिलों में दर्ज है। यहां पनाह लेकर रहने के बाद से ही वह आए दिन लोगों के साथ मारपीट, छिनैती करता रहता है।
विज्ञापन


दो महीने पहले अमरनाथ को तमंचा सटाकर उनसे नगदी छीन ली थी। शिकायत करने पर जानलेवा धमकी भी दी। इसी तरह गांव के कई लोगों की साइकिल आदि भी चोरी करके बेच चुका है। हिस्ट्रीशीटर की दादागीरी से गांव के लोग डरे सहमे हुए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि मामले की शिकायत कई बार चौकी पुलिस से की जा चुकी है। पर, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने मामले की शिकायत कोतवाली प्रभारी से की। एसओ पिपरी पीके यादव ने बताया कि शिकायत मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed