{"_id":"587e6a864f1c1b665feffd6b","slug":"roadways-bus-kaushambi","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस ने माली को रौंदा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोडवेज बस ने माली को रौंदा, मौत
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Wed, 18 Jan 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरामुफ्ती के काजीपुर में मंगलवार की शाम को रोडवेज बस ने माली को रौंद दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने बस का पीछा किया तो चालक ने बस पूरामुफ्ती थाने में ले जाकर खड़ी कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
काजीपुर निवासी इरफान अहमद (20) नफीस अहमद तीन भाईयों में बड़ा था। वह फूल व माला बेचता था। मंगलवार की शाम करीब पांच बजे वह सामान खरीदने के लिए जीटी रोड पार करके दुकान जा रहा था। जैसे ही वह जीटी रोड पर पहुंचा। फतेहपुर से इलाहाबाद की ओर जा रही फतेहपुर डिपो की रोडवेज बस ने उसे रौंदते हुए निकल गई। हादसे में इरफान की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग भड़क गए। लोगों ने बाइक से रोडवेज का पीछा किया।
रोडवेज चालक लालमन ने पीछा होने पर बस को पूरामुफ्ती थाने के अंदर ले जाकर खड़ी कर दी और घटना की पुलिस को दी। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर वापस किया। इसके बाद मौका-मुआयना करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से इरफान के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।