{"_id":"57b4b6034f1c1bd0596eba70","slug":"road-accident-girl-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम बच्ची को कार ने रौंदा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मासूम बच्ची को कार ने रौंदा, मौत
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Thu, 18 Aug 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पार करते समय मंगलवार की शाम असवां गांव की एक छह वर्षीय बच्ची को कार ने रौंद दिया। इससे बच्ची की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसा देख आस पास मौजूद लोग भाग कर मौके पर पहुंचे। मौके से कार लेकर चालक भाग चुका था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भर कर बच्ची के शव को परिजनाें को सौंप दिया है। हादसे में बच्ची की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
कोखराज थाना क्षेत्र के असवां गांव निवासी शीतला प्रसाद सरोज की छह वर्षीय बेटी अर्चना देवी मंगलवार की शाम अपनी मां के साथ शौच के लिए जा रही थी। बच्ची और उसकी मां जैसे ही गंाव के बाहर हाईवे पार करने लगीं इसी बीच पीछे से आ रही एक कार ने बच्ची को जोरदार टक्कर मार दी।
जिससे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। बच्ची को खून से लथपथ देख मां दहाड़े मार कर रोने लगी। महिला की रोने की आवाज सुन कर आसपास मौजूद लोग घटना स्थल पर पहुंच गए। इस बीच चालक कार लेकर भाग निकला। लोगाें ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के कहने पर पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया। हादसे में बच्ची की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।