{"_id":"597ced254f1c1b76468b45b4","slug":"rakesh-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से झगड़ युवक ने लगाई फांसी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी से झगड़ युवक ने लगाई फांसी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Sun, 30 Jul 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोखराज में शुक्रवार रात पत्नी से झगड़ युवक ने घर के भीतर फांसी लगा ली। सुबह पत्नी ने शव लटकते देखा तो उसकी चीख निकल गई। घर में हाहाकार मच गया। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोखराज गांव निवासी राकेश कुमार (30) पुत्र दुज्जे गरीब मजदूर है। मेहनत मजदूरी कर वह परिवार की जीविका चलाता था। दो दिन से उसका विवाद पत्नी बबली से चल रहा था। शुक्रवार की रात भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर तीखी झड़प हुई। आधी रात पत्नी और दो वर्षीय मासूम बच्ची के सो जाने के बाद युवक ने घर के भीतर धन्नी के सहारे फंदे से लटक जान दे दी। सुबह नींद खुलने पर पति को फंदे से लटकता देख बबली के होश उड़ गए। विवाहिता की चीख पुकार सुन मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।