फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   rain in paisa

बारिश में छत ढही, युवती की मौत

Sat, 20 Aug 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sat, 20 Aug 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की रात पइंसा क्षेत्र के जवई गांव में बारिश के दौरान एक घर की कच्ची छत जमींदोज हो गई। छत के मलबे के नीचे दब जाने से एक दिव्यांग युवती की मौत हो गई। बृहस्पतिवार की रात तेज बारिश के साथ तेज हवा चलनी शुरू हो गई। बताते हैं कि रात तकरीबन 10 बजे जवई गांव में बृजेश कुमार के घर की कच्ची छत जमींदोज हो गई।
विज्ञापन


हादसे के दौरान कोठरी के अंदर शोभा देवी अपनी दिव्यांग बहन संगीता के साथ सो रहीं थी। छत ढहने से दोनों बहने मलबे के नीचे दब गईं। ग्रामीणों ने शोभा को तो आनन-फानन में बाहर निकाल लिया। पर, जब संगीता को बाहर निकाला गया तो उसकी मौत हो चुकी थी। शारीरिक रूप से अक्षम संगीता अनाथ होने की वजह से अपनी बहन के साथ रह रही थी। वहीं दूसरी ओर, रात में ही पइंसा गांव में हमीद के घर के ऊपर दरवाजे पर लगा नीम का पेड़ गिर गया। इस हादसे में हमीद का पूरा घर ध्वस्त हो गया।
विज्ञापन


पेड़ गिरने से मवेशी की मौत
 चरवा थाना क्षेत्र के धमसेढ़ा गांव में गुरुवार की रात तेज आंधी चलने से घर के पास महुआ का पेड़ गिरने से एक मवेशी की मौत हो गई। जबकि घर में मौजूद सारे लोग बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चरवा थाना क्षेत्र के धमसेढ़ा गांव निवासी बलदेव पुत्र असर्फी लाल के दरवाजे के सामने पुराना महुआ का पेड़ था। गुरुवार की रात तेज आंधी चलने से  महुआ का पेड़ गिर गया। महुआ का पेड़ गिरने से घर में मौजूद परिवार बाल-बाल बच गया। परंतु घर के बाहर बंधी बलदेव की एक भैंस पेड़ की चपेट में आने से मर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed