{"_id":"5888fc7c4f1c1b9e7dcf4ed9","slug":"rail-worker-kaushambi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक के बाहर रिटायर्ड रेलकर्मी से लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक के बाहर रिटायर्ड रेलकर्मी से लूट
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Thu, 26 Jan 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसबीआई की शाखा करारी परिसर में बुधवार की सुबह रिटायर्ड रेलकर्मी को बदमाशों ने लूट लिया। रिटायर्ड कर्मी के बैंक से बाहर निकलते ही बदमाशों ने मारपीट कर रुपये भरा थैला लेकर भाग निकले। शोर मचाने पर बैंक में अफरा तफरी मच गई। घटना के वक्त बैंक ड्यूटी में तैनात सिपाही नदारद थे। यह दुस्साहसिक वारदात बदमाशों ने करारी थाना से चंद कदम दूरी पर अंजाम दी। सूचना पर पहुंची करारी थाने की पुलिस ने पूछताछ के बाद इलाके की नाकाबंदी की, लेकिन बदमाश पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके।
करारी थाना क्षेत्र के पिपरकुंडी निवासी बचान पुत्र पितई रिटायर्ड रेलकर्मी है। बुधवार को वह करारी में स्थित एसबीआई में निकालने के लिए गए थे। एसबीआई बैंक करारी थाना से मात्र सौ मीटर की दूरी पर है। खाते से 24 हजार निकालने के बाद रुपये थैले में रखकर जैसे ही बाहर निकले। बैंक परिसर में पहले से मौजूद दो बदमाशों ने रेलकर्मी को बैंक से बाहर निकलते ही अचानक थप्पड़ मारना शुरू कर दिया। इससे रेलकर्मी बौखला गया। जब तक कुछ समझ में आता, युवक उसका रुपयों से भरा बैग लेकर भाग निकले। बचान ने शोर मचाया तो बैंक में मौजूद लोग बाहर निकले और युवकों को दौड़ाया, लेकिन वह बाइक से भाग निकलने में कामयाब रहे। बैंक परिसर में दिनदहाडे़ हुई लूट की इस घटना से अफरा तफरी मच गई। लूट की खबर मिलते ही करारी पुलिस मौके पर पहुंची। जांच-पड़ताल करते हुए पुलिस ने बदमाशों की तलाश में नाकेबंदी की पर कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस ने रिटायर्ड रेलकर्मी बचान की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। बैंक में मौजूद लोगों का कहना है कि यदि बैंक ड्यूटी में तैनात पुलिस मौके पर मौजूद होती तो शायद यह घटना न होती। इस घटना के लिए काफी हद तक पुलिस जिम्मेदार है।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
दिन दहाड़े एसबीआई करारी में रिटायर्ड रेलकर्मी बचान से लूट के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। लुटेरों को बेनकाब करने के लिए पुलिस ने एसबीआई बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी देखी है। फुटेज में कई संदिग्ध दिखे। एक दर्जन लोगों को संदिग्ध मानते हुए पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। बैंक के मुख्य गेट तक सीसीटीवी काम नहीं कर रहा है। गेट की तस्वीरें धुंधली हैं। इससे लुटेरों का चेहरा साफ नहीं दिख रहा है। इससे पुलिस को घटना के खुलासे में दिक्कत आ रही है। पुलिस ने बैंक के भीतर व बाहर मौजूद रहे लोगों की गतिविधियाें को देखते हुए एक दर्जन लोगों की सूची बनाई है। इन संदिग्धाें से पूछताछ की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
कहां थे बैंक ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मी
पुलिस की लापरवाही से एक और बड़ी वारदात हो गई। बैंक में हुई लूट की घटना से सनसनी फैली है। उपभोक्ताओं का कहना है कि बैंक ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मी यदि मौजूद होते तो यह घटना न होती। इनकी लापरवाही का फायदा उठाकर बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद सीओ सिटी रमाकांत यादव ने बैंक ड्यूटी में तैनात सिपाहियों की रिपोर्ट करारी थाने के इंस्पेक्टर से मांगी है।