{"_id":"5a0756d04f1c1b65548bc8e2","slug":"property-dealer-crime","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रापर्टी डीलर पर बदमाशों ने झोंका फायर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रापर्टी डीलर पर बदमाशों ने झोंका फायर
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Sun, 12 Nov 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फनगांव साइड पर गए प्रापर्टी डीलर पर शनिवार की दोपहर कार सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ राइफल से फायर झोंक दिया। कातिलाना हमले में वह घायल हो गया। गोली की आवाज सुनते ही इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की घेराबंदी पर हमलावर हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले। पुलिस ने घायल प्रापर्टी डीलर को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए घटना की तहकीकात शुरू कर दी है।
पिपरी के भगवतपुर गांव निवासी ऊधौ सिंह उर्फधारा प्रापर्टी डीलर हैं। शनिवार को वह साथी अख्तर के साथ फनगांव स्थित साइड पर गए थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान कार से आए आधा दर्जन असलहाधारी बदमाशों ने उन पर राइफल से ताबड़तोड़ गोलियां दाग दीं। जान बचाते हुए वह गांव की ओर भागे। इस पर हमलावरों ने दौड़ाकर पिटाई की और 10 लाख रुपये भी लूट लिए। गोली की आवाज सुनते ही गांव के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े।
ग्रामीणों को देख हमलावर हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल ऊधौ सिंह को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित प्रापर्टी डीलर ने चार नामजद समेत आधा दर्जन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी। पीड़ित से तहरीर लेकर पुलिस घटना की छानबीन शुरू कर दी है। पूरामुफ्ती कोतवाल भास्कर मिश्र ने बताया कि जमीन संबंधी विवाद को लेकर मारपीट हुई है। रुपया लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। गोली चलने की बात झूठी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।