{"_id":"59ac5d284f1c1b0d278b50a9","slug":"pratapgarh-boy-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग हादसे में प्रतापगढ़ के युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मार्ग हादसे में प्रतापगढ़ के युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Mon, 04 Sep 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरायअकिल-इलाहाबाद मार्ग पर भगवतपुर गांव के सामने रविवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। हादसे में प्रतापगढ़ के मानधाता के एक युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाहाबाद के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रतापगढ़ के मानधाता निवासी दीपक शर्मा (35) पुत्र बैजनाथ शर्मा अपने साथी के साथ बाइक से रविवार को तिल्हापुर आया था। शाम करीब साढ़े चार बजे दोनों बाइक से इलाहाबाद जा रहे थे। वे जैसे ही भगवतपुर गांव के सामने पहुंचे। एक डंपर को ओवरटेक करने के चक्कर में सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से भिड़ंत हो गई। इससे बाइक में पीछे बैठा दीपक शर्मा छिटक कर सिर के बल सड़क पर जा गिरा। इससे दीपक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दीपक की शिनाख्त उसके पर्स में मिले आधार कार्ड के जरिए पुलिस ने की। मृतक के साथी की शिनाख्त नहीं हो सकी। घायल को पिपरी पुलिस आनन-फानन एक निजी अस्पताल में ले गई। मगर हालत नाजुक होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसको इलाहाबाद के एसआरएन अस्पताल में रेफर कर दिया गया।