फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Prakash had been murdered by contract

सुपारी देकर कराया गया था श्रीप्रकाश का कत्ल

Fri, 20 Feb 2015 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Fri, 20 Feb 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
Prakash had been murdered by contract
मंझनपुर। सरायअकिल के कोटिया गांव के चर्चित श्रीप्रकाश हत्याकांड की गुत्थी बृहस्पतिवार को पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस के मुताबिक गांव के ही एक व्यक्ति ने अपने चाचा की पिटाई से खफा होकर भाड़े के हत्यारों से यह कत्ल कराया था। उसने एक शूटर को हत्या की 60 हजार रुपये में सुपारी दी थी। पुलिस ने शूटर को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद करने का दावा किया है।
विज्ञापन


बता दें कि सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के कोटिया गांव निवासी श्रीप्रकाश उर्फ धुन्नू पुत्र मुन्नूलाल की 25 जनवरी 2015  की सुबह करीब पांच बजे खेत  की ओर जाते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक के भाई अमिताभ की तहरीर पर गांव के ही लल्लन और उसके दोस्त राजा के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने हत्या में नामजद किए गए लल्लन को गिरफ्तार करके जेल भी भेज दिया था।
विज्ञापन


इधर घटना की तफ्तीश में जुटी पुलिस ने बृहस्पतिवार को श्रीप्रकाश हत्याकांड में एक नया खुलासा किया है। एसपी रतन कांत पांडेय ने बताया कि गांव के रहने वाले धनंजय के चाचा को मामूली विवाद पर श्रीप्रकाश ने घटना से महीने भर पहले पीट दिया था। इसी के बाद दोनों परिवारों में तनातनी बनी थी। इसी पिटाई का बदला लेने के लिए धनंजय ने असरावल खुर्द गांव के मिलन पाल के जरिए नियाज अहमद को 60 हजार रुपये में श्रीप्रकाश के कत्ल की सुपारी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार की रात एसओजी के साथ कोतवाली पुलिस ने सुपारी किलर नियाज अहमद को पुरखास गांव के समीप से धर दबोचा। बकौल एसपी उसने बताया कि वारदात को अंजाम देने के लिए वह एक दिन पहले ही कोटिया गांव पहुंच गया था। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसकी निशान देही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने पकड़े गए शूटर को जेल भेज दिया है। साथ ही धनंजय और मिलन पाल की तलाश में पुलिस जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed