फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   police saini

प्रतिबंधित मांस के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा युवक

Sat, 13 Aug 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sat, 13 Aug 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
सैनी पुलिस ने शुक्रवार को प्रतिबंधित पशु का मांस लेकर जा रहे एक युवक को रंगे हाथ धर दबोचा। पुलिस ने उसके पास से 10 किलोग्राम प्रतिबंधित पशु का मांस बरामद किए जाने का दावा किया है। पकड़े गए युवक के खिलाफ गो हत्या अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन


सैनी क्षेत्र के कड़ा के एक मोहल्ले में प्रतिबंधित पशु का वध कर गोश्त की सप्लाई क्षेत्र में किए जाने की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। तमाम प्रयास के बाद भी पुलिस इस पर रोक लगाने में अब तक कामयाब नहीं हो सकी है। ताजे घटनाक्रम में बताते हैं कि शुक्रवार सुबह सैनी कोतवाली के एसआई सुरेंद्र सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक कड़ा की ओर से प्रतिबंधित पशु का गोश्त लेकर जाने वाला है। इस सूचना पर एसआई ने जीजीआईसी के पास संदिग्ध युवक को घेरकर धर दबोचा।
विज्ञापन


पुलिस ने पकडे़ गए युवक के पास से 10 किलोग्राम गोश्त बरामद किए जाने की बात कही है। बरामद गोश्त का पशु चिकित्सक से परीक्षण कराए जाने के बाद उसे भूमि में दफन करा दिया गया है। उपनिरीक्षक सुरेंद्र ने बताया कि पकडे़ गए सरताज निवासी कजियाना कड़ा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed