{"_id":"5cae3a32bdec22144855a707","slug":"police-is-in-search-of-rapist-lekhpal","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुराचार के आरोपी लेखपाल की तलाश में दबिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुराचार के आरोपी लेखपाल की तलाश में दबिश
Thu, 11 Apr 2019 12:17 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Thu, 11 Apr 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करारी। इलाके की युवती के साथ दुराचार करने वाले लेखपाल ने अश्लील वीडियो भी बनाया था। उसके पास करीब 15 क्लिप हैं। इस बात का खुलासा पीड़िता की एफआईआर के बाद हुआ है। पुलिस आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश दे रही है।
करारी कोतवाली क्षेत्र की एक युवती ने बताया कि सिराथू क्षेत्र में तैनात लेखपाल का उसके घर आना-जाना था। आरोप है कि शादी का झांसा देकर लेखपाल ने युवती को प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद तीन साल तक उसका शारीरिक शोषण किया। पीड़िता की मानें तो तकरीबन 15 दफा लेखपाल ने रेप के दौरान चुपके से अश्लील वीडियो भी बनाया। पीड़ित युवती ने शादी का दबाव बनाना शुरू किया तो लेखपाल वादे से मुकर गया। उसने इसकी शिकायत कहीं भी करने पर पीड़ित युवती को बनाए गए सभी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।
मामले को लेकर तीन महीने तक पंचायत चलती रही। एफआईआर नहीं दर्ज होने से नाराज पीड़िता ने दो दिन पहले एसपी को शिकायती पत्र दे दिया। एसपी प्रदीप गुप्ता के निर्देश पर मंगलवार को पुलिस ने केस दर्ज किया। मामले में करारी एसओ राजेश सिंह का कहना है कि अश्लील वीडियो बनाए जाने की बात सामने आई है। संबंधित धारा में प्राथमिकी भी दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे पकड़कर जेल भेजा जाएगा।