फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   police file report

युवकों से पुलिस को अशांति का खतरा

Sun, 29 Jan 2017 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sun, 29 Jan 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
police file report
crime
कौशाम्बी पुलिस को उपद्रवियों से नहीं परदेशी युवाओं से अशांति का खतरा है। कोखराज पुलिस ने दरवेशपुर गांव के दो ऐसे युवकों को पाबंद किया है। जिनमें एक तो आंध्र प्रदेश में रहता है और दूसरा इलाहाबाद हास्टल में रहकर पढ़ाई करता है। शनिवार को युवकों के परिजनों ने एसडीएम चायल से मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन


      विधान सभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए पुलिस आंख बंद करके उपद्रवियों को चिन्हित कर पाबंद कर रही है। गांव के लोगों ने जिसका नाम पुलिस को दे दिया पुलिस ने उन्हीं पर कार्रवाई कर दी। कोखराज पुलिस को अपराधियों से नहीं बल्कि परदेशी युवाओं और छात्रों से अशांति का खतरा बना हुआ है। कोखराज पुलिस ने दरवेशपुर गांव निवासी राजाबाबू पुत्र अमीन अहमद और सद्दाम पुत्र नबाब पर निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए पाबंद कर दिया। परिजनों की मानें तो राजाबाबू आंध्र प्रदेश में रहकर कमाई करता है और सद्दाम इलाहाबाद हास्टल में रहकर पढ़ाई करता है। पुलिस की इस अनदेखी से खफा परिजनों ने शनिवार को एसडीएम चायल को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed