{"_id":"05857a2d0ded6ee6015f9fabc6788554","slug":"police-did-not-act-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर मिली भगत का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस पर मिली भगत का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2014 12:53 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। पुरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के मंदर गांव निवासी महेंद्र कुमार ने इलाकाई पुलिस की मनमानी की शिकायत बृहस्पतिवार को एसपी से की है। उसने बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति से उसकी पुरानी रंजिश है।
आरोप है कि इसी रंजिश में पड़ोसी ने अपने साथियों के साथ करीब चार महीने पहले उसकी दुकान पर हमला कर दिया था। मारपीट के साथ हमलावरों ने उसकी दुकान में लूटपाट भी की थी।
इल्जाम है कि टेंपो ट्राली में भरकर दुकान का सामान और जनरेटर उठा ले गए थे। भुक्तभोगी की मानें तो उसने मामले की नामजद शिकायत पुरामुफ्ती कोतवाली में की थी। तब से लेकर वह कई बार कोतवाली का चक्कर लगा चुका है। अब तक पुलिस ने विपक्षियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की, जबकि कारवाई नहीं होने से विपक्षी अब भी उसे और परिवार के अन्य सदस्यों को धमकाते रहते हैं।
विज्ञापन
आरोप है कि 26 नवंबर को भी उसे विपक्षियों के साथ ही पुरामुफ्ती कोतवाली के एक सिपाही ने भी धमकाया था। धमकी से सहमे भुक्तभोगी ने बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। एसपी ने एसओ को प्रकरण की जांच करके आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।