फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Plating was not killed in the ground

जमीन की प्लाटिंग में तो नहीं हुआ कत्ल

Sat, 14 Mar 2015 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी Updated Sat, 14 Mar 2015 01:04 AM IST
विज्ञापन
Plating was not killed in the ground
चायल (कौशाम्बी)। पिपरी के भगवतपुर गांव के पूर्व प्रधान के बेटे का कत्ल कहीं जमीन की प्लाटिंग के विवाद में तो नहीं हुआ है। घटना के बाद गांव में चर्चा है कि कुछ दिन पहले ही जमीन के मामले में पड़ोसी गांव के कुछ लोगों से आदित्य के चचेरे भाई का झगड़ा हुआ था। तब आदित्य ने चचेरे भाई का साथ दिया था। पुलिस इसी झगड़े को नजर में रखकर हत्यारों की खोजबीन में जुटी है। हालांकि खबर लिखे जाने तक परिजनों ने कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी थी। साथ ही घरवालों के साथ ही पुलिस के अफसर भी अभी घटना को लेकर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। पुलिस अधीक्षक रतनकांत पांडेय ने बताया कि घटना की जांच हो रही है। जल्द ही हत्यारों को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन


पिपरी कोतवाली क्षेत्र के भगवतपुर गांव का रहने वाला आदित्य सिंह दिनदहाड़े हुई हत्या से इलाके में सनसनी मची हुई है। जिस अंदाज में उसे गोली से उड़ाया गया है। लोग कोई बड़ी रंजिश से यह घटना होना मान रहे हैं। लोगों में चर्चा है कि जमीन की प्लाटिंग के ही विवाद में उसकी हत्या हुई है। घटना के बाद जुटे लोगों में रही कानाफूसी पर गौर करें तो कुछ दिन पहले जमीन के विवाद में ही आदित्य और उसके चचेरे भाई का पड़ोसी  गांव के कुछ लड़कों से झगड़ा हो गया था। पुलिस के साथ ही गांव के लोगों का भी मानना है कि इसी झगड़े को लेकर आदित्य की जान ली गई है।
विज्ञापन


फिलहाल पिता के साथ परिवार के अन्य सदस्य इकलौते बेटे की हत्या से बिलखते पड़े हैं। गम में डूबे परिवार का कोई भी सदस्य हत्या क्यों और किसने की, यह नहीं बता पा रहा है। मामले में सीओ चायल आलोक मिश्र ने बताया कि परिजन और स्थानीय लोगों से पूछताछ के दौरान पुलिस को तमाम क्लू मिले हैं। सभी पहलूओं की बारीकी से पड़ताल की जा रही है। सीओ ने दावा किया कि जल्द ही हत्या की वजह का पता लगाकर कातिलों की धरपकड़ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदित्य हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस क्षेत्र के शातिरों पर भी नजर गड़ाए है। क्योंकि जिस तरह से दिनदहाड़े युवक पर गोलियां बरसाई गई है। यह काम सामान्य लोगों के बूते का नहीं है। चर्चा है कि सरेराह भरी बाजार दिनदहाड़े युवक को गोलियों से भूनकर असलहे लहराते भाग निकले हत्यारे सुपारी किलर हैं। इन्हीं सुपारी किलर से किसी ने भाड़े पर आदित्य की हत्या कराई है।


भगवतपुर गांव के पूर्व प्रधान शिवशंकर सिंह के चार बेटियों के बीच आदित्य घर का इकलौता चिराग था। दो बहने आदित्य से बड़ी हैं। जिनकी शादी हो चुकी है। वहीं आदित्य इन दिनों पुलिस में भर्ती की तैयारी में जुटा था। गांववाले बताते हैं कि उसने भर्ती की फिजीकल परीक्षा भी पास कर ली थी। वह सिपाही बनता। इससे पहले ही बेरहम हत्यारों ने दिनदहाडे़ गोलियां बरसाकर उसकी जान ले ली है। जवान बेटे की हत्या से पिता शिवशंकर, मां जयश्री के साथ घर में रही उसकी दो छोटी बहनों का भी रो-रोकर हाल बेहाल है। बूढे मां-बाप बस यही कहकर बिलख रहे थे कि अब बुढ़ापे ने उनका सहारा कौन बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed