फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   petrol pump in kaushambi

पेट्रोल पंप पर मारपीट, दो घायल

Thu, 25 Aug 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Thu, 25 Aug 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
petrol pump in kaushambi
crime
नगर पंचायत करारी स्थित पेट्रोल पंप पर पहले तेल भराने को लेकर दो बाइक सवार आपस में भिड़ गए। इस पर स्थानीय बाइक सवार ने साथियों के साथ मिलकर दूसरे को जमकर पीट दिया। मारपीट में घायल पीड़ित ने घटना की तहरीर करारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


थानाक्षेत्र के बैरिहा का पुरवा हिसामपुर निवासी ज्ञान सिंह पुत्र दादूराम अपने साथी छोटकू पुत्र केदार के साथ बुधवार को कहीं गया था। शाम लगभग साढ़े सात बजे वह करारी पेट्रोल पंप पर तेल भराने पहुंचा। इसी बीच स्थानीय कस्बा निवासी मोबीन पुत्र मन्नान भी पांच साथियों के साथ तेल डलवाने पहुंच गया। पहले तेल लेने को लेकर दोनो के बीच कहासुनी होने लगी। इस पर मोबीन ने साथियों संग मिलकर ज्ञान सिंह और छोटकू की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट के बाद लहूलुहान होकर पीड़ित थाने पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने मोबीन समेत उसके पांच अज्ञात साथियों के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed