{"_id":"5c5dd35ebdec2273635513e0","slug":"people-beated-to-the-kinners","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेग मांगने पर किन्नरों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नेग मांगने पर किन्नरों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
Sat, 09 Feb 2019 12:37 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Sat, 09 Feb 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। करारी कस्बे के एक गेस्ट हाउस में नेग मांगने पहुंचे किन्नरों की शुक्रवार सुबह दौड़ा-दौड़ाकर पिटाई की गई। हंगामे की जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने बातचीत के बाद दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। करारी कस्बे के किंग नगर मोहल्ला स्थित एक गेस्ट हाउस में गुरुवार रात शादी समारोह था। राजापुर से बारात आई थी। बताया जाता है कि शुक्रवार सुबह करीब चार किन्नर वर पक्ष से नेग मांगने पहुंच गए। वह मोटी रकम मांग रहे थे। दूल्हे का भाई 1100 दे रहा था। पर, किन्नर 11 हजार से कम में नहीं मान रहे थे। इसे लेकर दूल्हे के घर वालों से किन्नरों की कहासुनी होने लगी। बातचीत बढ़ी तो बारातियों ने कि किन्नरों को पीटना शुरू कर दिया।
भरे गेस्ट हाउस में दौड़ा-दौड़ाकर लाठी-डंडे से उनकी पिटाई की गई। चीख-पुकार पर पहुंचे कस्बाइयों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। हंगामे की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। मामले में करारी एसओ राजेश सिंह का कहना है कि दूल्हे के पिता ने बाद में नेग दे दिया। जिसके बाद किन्नरों ने समझौता कर लिया। किन्नरों ने तहरीर नहीं दी। इसलिए किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गई।