फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   paras village

परास गांव में पुलिस का कड़ा पहरा

Mon, 11 Jul 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Mon, 11 Jul 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
paras village
crime
सैनी के परास गांव में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और प्रधान पक्ष के बीच हुई मारपीट से माहौल में तनाव बरकरार है। ऐसे में परास गांव में पुलिस का पहरा बैठा दिया गया है। मामले में पुलिस ने दोनों पक्ष से क्रास एफआईआर दर्ज कर ली है। चौदह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया है।  
विज्ञापन


सैनी क्षेत्र के परास गांव में शनिवार को ग्राम प्रधान तबस्सुम बेगम एवं सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष माजिद अली के बेटे के बीच पुरानी अदावत में जमकर मारपीट हो गई थी। रास्ते में वाहन खड़ा करने को लेकर हुए विवाद में दोनों पक्षों से जमकर लाठी, डंडे, हाकी, लोहे के राड आदि चले थे। इसमें दोनों पक्ष से महिला ग्राम प्रधान समेत तीन लोग जख्मी हो गए थे। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ सैनी पुलिस को तहरीर देकर अपनी-अपनी शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले में शनिवार की देर रात दोनों ओर से क्रास एफआईआर दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


महिला प्रधान के पति मो. आवैश की ओर से आशिक अली, अरशद अली, मलिक मोहम्मद, इशान, वासिद अली को नामजद किया गया है। इसी क्रम में दूसरे पक्ष से अशरद अली की ओर से मो.आवैश, मुंसफ अली, सैफ, गुफरान, सलमान, इशाक, शेर मोहम्मद, अबु बकर समेत अज्ञात के खिलाफ संगीन धाराओं मे रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस ने अभियुक्तों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पर, दूसरे दिन शनिवार को पुलिस एक भी अभियुक्त को पकड़ने में कामयाब नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, गांव में तनातनी के माहौल को देखते हुए गांव में पुलिस का पहरा बैठा हुआ है। इंस्पेक्टर सैनी दिनेश सिंह का कहना है कि पुलिस किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दे सकती है। शांति व्यवस्था भंग करने वालों के साथ पुलिस सख्ती से पेश आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed