{"_id":"579510534f1c1b2932c4b9d5","slug":"pabhosha","type":"story","status":"publish","title_hn":"पभोषा पहाड़ के पीछे मिला अज्ञात शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पभोषा पहाड़ के पीछे मिला अज्ञात शव
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Mon, 25 Jul 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के पभोषा पहाड़ के पीछे झाड़ियों के बीच एक अधेड़ का छतविक्षत शव रविवार की सुबह मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव पड़े होने की खबर मिलते ही ग्रामीणों का मौके पर तांता लग गया। सूचना पर पहुंची पश्चिम शरीरा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के गर्दन पर बने रस्सी के निशान से हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है।
पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के पभोषा पहाड़ के पीछे झाड़ियों के बीच में एक 50 वर्षीय अधेड़ का शव रविवार की सुबह ग्रामीणों ने देखा। शव पड़े होने की खबर ग्रामीणों में जंगल की आग की तरह फैल गई। घटना की जानकारी गांव के लोगों को जैसे-जैसे हुई लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि अधेड़ के गले में बना काला निशान रस्सी के सहारे गला घोट कर हत्या की ओर इशारा कर रहा है। माना जा रहा है कि अन्यत्र हत्या कर आरोपी शव को झाड़ी के बीच ठिकाने लगाकर फरार हो गए हैं।
शव से आ रही दुर्गंध के चलते अनुमान लगाया जा रहा है कि अधेड़ की हत्या तीन दिन पहले की गई है। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पश्चिम शरीरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में थानाध्यक्ष पश्चिम शरीरा का कहना है कि शव की शिनाख्त कराने का प्रयास जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।