{"_id":"585591614f1c1b310e64aea2","slug":"old-women-death-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरायअकिल में महिला की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरायअकिल में महिला की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Sun, 18 Dec 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरायअकिल के भगवानपुर गांव में शुक्रवार की रात बदमाशों ने वृद्ध महिला अनार कली की निर्मम हत्या कर दी। बदमाश घर में सेंध लगाकर घुसे थे। जगहट होने पर उन्होंने वृद्धा को मौत के घाट उतारा। सिर कूचने के साथ ही दोनों आंखें फोड़कर बदमाश भाग निकले हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। सरायअकिल थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव की रहने वाली अनार कली (65) अपने पति कृष्णराम की मौत के बाद से घर में अकेली रहती थी। उसके दो बेटे रेलवे में नौकरी करते है। वहीं बड़ा बेटा इलाहाबाद में प्राइवेट नौकरी करता है। शुक्रवार की रात नकब काट कर चोरी करने के इरादे से घर में घुसे बदमाशों ने जगहट होने पर वृद्ध महिला की गला रेत कर हत्या करने के बाद आंख और चेहरे को ईट से कूच दिया।
वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश नकबजनी के ही रास्ते भाग निकले। शनिवार की सुबह पड़ोस की रहने वाली एक युवती मीना पुत्री मुन्नीलाल दूध देने के लिए महिला के घर पहुंची। आवाज लगाने के बाद जब वह नहीं निकली तो मोहल्ले के लोगों को जानकारी दी। गांव के लोग घर के पीछे पहुंचे तो दीवार में सेंध देख सन्न रह गए। कमरे में झांककर देखा तो वृद्ध महिला की लाश खून से लथपथ पड़ी थी। महिला के हत्या की खबर लगते ही गांव मेें सनसनी फैल गई। आनन-फानन में लोगों ने घटना की जानकारी मृतका के बेटों के साथ पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस अधीक्षक वीके मिश्र, सीओ चायल और डॉग स्क्वॉयड टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के बेटे शांतिभूषण की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात कातिलों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी वीके मिश्र ने बताया कि वृद्धा की हत्या लुटेरों द्वारा पहचानने पर किया जाना प्रतीत हो रहा है। पुलिस को घटना की जांच और कातिलों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया गया है।